Mayyat ko nehlane ka tarika in hindi
मय्यत को नहलाने का तरीका..
मय्यत को तख्ता पर लिटा कर नाफ से घुटनों तक किसी कपड़े से छुपा दें फिर नहलाने वाला अपने हाथ पर कपड़ा लपेट कर पहले इस्तींजा कराए फिर नमाज़ के ऐसा वुजु कराए यानी मुंह और कोहनियों समेत हाथ धोएं फिर सर का मसह करें फिर पांव धोएं मगर मय्यत के वूजू में गट्टों तक पहले हाथ धोना और कुल्ली करना और नाक में पानी डालना नहीं है हां कोई कपड़ा या रूई की फरेरी भिगो कर दांतों और मसूड़ों और होंटो नथनों पर फेर दे फिर सर और दाड़ी के बाल हों तो साबुन से धोएं फिर बाएं करवट पर लिटा कर सर से पाऊं तक बेरी के पत्तों का पानी बहाएं फिर दाहिनी करवट लिटा कर ऐसा ही पानी बहाएं फिर आखिर में सर से पांव तक काफुर का पानी बहाएं
फिर उस के बदन को कपड़े से धीरे धीरे पोछ दे
मसला, एक बार सारे बदन पर पानी बहाना फर्ज़ है और तीन मर्तबा सुन्नत है जहां गुस्ल दें मुस्तहब है की पर्दा कर लें कि सिवाए नहलाने वालों के और मददगारों के दूसरा ना देखे
नहलाते वक्त चाहे इस तरह लिटाएं जैसे कब्र में रखते हैं या किबला की तरफ़ पांव कर के या जो आसान हो उस तरह कर सकते हैं
हवाला
कानूने शरीअत
Comments
Post a Comment